गुरू हर राय

हर राय या गुरू हर राय सिखों के एक गुरू थे ।गुरू हरराय जी एक महान आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी महापुरुष थे। वे एक महान योद्धा थे। उनका जन्म १६३० ईस्वीं में कीरतपुर रोपड़ में हुआ था। गुरू हरगोविन्द साहिब जी के ज्योति जोत समाने से पहले, अपने पोते हरराय जी को १४ वर्ष की छोटी आयु में ३ मार्च १६४४ को ÷सप्तम्‌ नानक' के रूप में स्थापित किया। गुरू हरराय साहिब जी बाबा गुरदित्ता जी एवं माता निहाल कौर जी के पुत्र थे। गुरू हरराय साहिब जी का विवाह माता किशन कौर जी, जो कि अनूप शहर (बुलन्दशहर), उत्तर प्रदेश के श्री दया राम जी की पुत्री थी, हर सूदी ३, सम्वत १६९७ को हुआ। गुरू हरराय साहिब जी के दो पुत्र- १. श्री रामराय जी, २. श्री हरकिशन साहिब जी (गुरू) थे।गुरू हरराय साहिब जी का शांत व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करता था। गुरु हरराय साहिब जी ने अपने दादा गुरू हरगोविन्द साहिब जी के सिख योद्धाओं के दल को पुनर्गठित किया। उन्होंने सिख योद्धाओं में नवीन प्राण संचारित किए। वे एक आध्यात्मिक पुरुष होने के साथ-साथ एक राजनीतिज्ञ भी थे। अपने राष्ट्र केन्द्रित विचारों के कारण मुगल औरंगजेब को परेशानी हो रही थी। औरंगजेब का आरोप था कि गुरू हरराय साहिब जी ने दारा शिकोह (शाहजहां के सबसे बड़े पुत्र) की सहायता की है। दारा शिकोह संस्कृत भाषा के विद्वान थे। और भारतीय जीवन दर्शन उन्हें प्रभावित करने लगा था।

Comments

Popular posts from this blog

ठुकरा दो या प्यार करो | सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता

रविन्द्र नाथ टैगोर का जीवन परिचय

कभी नहीं हारा था बहलोल